कोयला नहीं, टीटीपीएस हुआ बंद, िबजली संकट

Updated at : 01 Aug 2018 3:13 AM (IST)
विज्ञापन
कोयला नहीं, टीटीपीएस हुआ बंद, िबजली संकट

महुआटांड़ : कोयला के अभाव में अंतत: टीटीपीएस का उत्पादन ठप हो गया. सोमवार को भी कोयला नहीं पहुंचा और मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे प्रबंधन ने प्लांट की एकमात्र चालू नंबर एक यूनिट को मजबूरी में बंद कर दिया. दूसरी यूनिट कोयला अभाव में बीते 21 मई से ही शट डाउन है. परियोजना […]

विज्ञापन

महुआटांड़ : कोयला के अभाव में अंतत: टीटीपीएस का उत्पादन ठप हो गया. सोमवार को भी कोयला नहीं पहुंचा और मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे प्रबंधन ने प्लांट की एकमात्र चालू नंबर एक यूनिट को मजबूरी में बंद कर दिया. दूसरी यूनिट कोयला अभाव में बीते 21 मई से ही शट डाउन है. परियोजना के ठप होते ही अफसरों, कर्मियों व मजदूरों में निराशा देखी गयी.

मुख्यालय को किया गया अपडेट : परियोजना की एकमात्र चालू यूनिट के बंद होने से 165 मेगावाट के करीब बिजली उत्पादन बाधित हुई है. राज्य में यहां से बिजली की आपूर्ति ठप हो
गयी है.
कोयला नहीं, टीटीपीएस…
शहरों में बिजली की किल्लत पैदा होने की बात कही जा रही है. विदित हो कि पिछले आठ दिनों से रोजाना आ रहे एक रैक कोयला से परियोजना किसी तरह चालू थी, लेकिन सोमवार को वह रैक भी नहीं आया. इससे यहां कोयले की कमी को समझा जा सकता है. बहरहाल, मंगलवार की सुबह उत्पादन बाधित होने के बाद स्थानीय प्रबंधन परेशान रहा. जानकारी के मुताबिक, निगम मुख्यालय रांची को लगातार अपडेट दिया गया, पर शाम तक भी कोयले का रैक नहीं आया.
कोयला के अभाव में बंद हुआ उत्पादन : चौधरी
टीवीएनएल के एमडी कुलदीप चौधरी का कहना है कि कोयले आपूर्ति के संबंध में सीसीएल से बात हुई है सीसीएल का कहना है कि सोमवार को रेलवे का रैक नहीं लगा था. इस कारण कोयले की आपूर्ति नहीं हो सकी. एक रैक कोयला की जरूरत हर दिन होती है. सोमवार को कोयला नहीं आने की वजह से तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट को बंद करना पड़ा. कोयले की आपूर्ति जैसे ही होगी, उत्पादन आरंभ कर दिया जायेगा. सीसीएल ने आश्वासन दिया है कि रेलवे रैक मिलते ही कोयले की आपूर्ति आरंभ हो जायेगी. यह बात सही है कि सीसीएल का बकाया है. बकाया के मुद्दे पर बातचीत चल रही है, हर महीने जितना कोयला आता है, टीवीएनएल उसका भुगतान करता आ रहा है.
सरकार की नीयत साफ नहीं : बबीता
गोमिया की विधायक बबीता देवी ने टीटीपीएस से उत्पादन ठप होने पर सरकार की आलोचना की है. विधायक ने कहा कि राज्य में कोयले का अकूत भंडार है और यहां के कोयला से देश भर में कई प्रतिष्ठान रोशन हैं. राज्य सरकार सर्वाधिक उत्पादन करनेवाले अपने ही महत्वपूर्ण संयंत्र को कोयला मुहैया नहीं करा पायी. यह विडंबना ही है. कहा : ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार कुछ और सोच रही है तथा एक साजिश के तहत ऐसी स्थिति उत्पन्न की गयी है. पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि हजारों करोड़ रुपये टीटीपीएस का जेयूवीएनएल के पास फंसा हुआ है. इसे दिला देने पर स्थिति दूसरी होती, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं होती. यह बड़ा सवाल है. उन्होंने पूर्व में कोयले की आपूर्ति और खपत के रिकॉर्ड तथा कोयला के नाम पर पत्थर आपूर्ति की जांच की भी मांग की. कहा कि जांच हुई, तो पूर्व के एक वरीय अधिकारी सहित कई फंसेंगे.
एकमात्र चालू यूनिट से 165 मेगावाट हो रहा था बिजली का उत्पादन
प्रतिदिन पहुंचनेवाला एक रैक कोयला नहीं पहुंचा
एक यूनिट कोयला अभाव में बीते 21 मई से ही शट डाउन है
कोयला खत्म होने और आपूर्ति की बाबत ऊहापोह की स्थिति के कारण परियोजना की एकमात्र चालू यूनिट को बंद करना पड़ा है. वरीय प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है. अब पर्याप्त कोयला पहुंचने पर ही यूनिट चालू की जायेगी. अब कोयला कब से पहुंचेगा, यह अभी नहीं बता सकते.
सनातन सिंह, महाप्रबंधक, टीटीपीएस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola