टैंकर में लगी आग बुझी, लोगों को राहत

Updated at : 01 Aug 2018 2:52 AM (IST)
विज्ञापन
टैंकर में लगी आग बुझी, लोगों को राहत

हादसा. चुटूपालू घाटी में सोमवार की रात टैंकर में लग गयी थी आग, आवागमन था बाधित रांची- हजारीबाग मार्ग पर वाहन वाया पतरातू व वाया गोला होकर रामगढ़ जा रहे हैं एनआरडीएफ की टीम ने की जांच, बस व अन्य वाहन में एक भी शव नहीं मिला रांची/रामगढ़ : चुटूपालू घाटी में सोमवार रात हुई […]

विज्ञापन

हादसा. चुटूपालू घाटी में सोमवार की रात टैंकर में लग गयी थी आग, आवागमन था बाधित

रांची- हजारीबाग मार्ग पर वाहन वाया पतरातू व वाया गोला होकर रामगढ़ जा रहे हैं
एनआरडीएफ की टीम ने की जांच, बस व अन्य वाहन में एक भी शव नहीं मिला
रांची/रामगढ़ : चुटूपालू घाटी में सोमवार रात हुई दुर्घटना के बाद टैंकर में लगी आग मंगलवार रात नौ बजे बुझ गयी. उम्मीद है कि बुधवार सुबह एनएच-33 पर आवागमन सामान्य हो जायेगा. इससे पहले रांच- हजारीबाग मार्ग पर वाहन वाया पतरातू व वाया गोला होकर रामगढ़ जा रहे थे.
सोमवार रात दुर्घटना में एक एसी यात्री बस पलट गयी थी आैर उसमें आग लग गयी थी. आग की चपेट में आकर दो ट्रक, एक ट्रेलर, एक एंबुलेंस, एक आइ ट्वेंटी कार के जलने की जानकारी मिली थी. इन वाहनों के बीच एक फोर्स कंपनी का वाहन भी फंस गया था. वह पूरी तरह नहीं जला था. घटनास्थल पर एक जली मोटरसाइकिल भी मिली थी. जानकारी मिली कि मोटरसाइकिल को बस पर लोड कर भेजा जा रहा था. बाद में पूर्व से दुर्घटनाग्रस्त गैस टैंकर में भी आग लग गयी. वाहनों की आग को बुझा दिया गया है. इस घटना को लेकर एनआरडीएफ की नौ सदस्यीय टीम रांची से इंस्पेक्टर सरोज कुमार के नेतृत्व में पहुंची. टीम ने दुर्घटना से संबंधित कई जानकारी ली. वाहनों को टोल प्लाजा आैर सैनी होटल के समक्ष रोक दिया गया था.
हादसे में झुलसे दोनों मरीजों की स्थिति नाजुक
चुटूपालू घाटी में हुए हादसे में झुलसने के बाद रिम्स में भर्ती दोनों मरीजों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. दोनों मरीजों का इलाज बर्न वार्ड में डॉ विनोद कुमार की देखरेख में चल रहा है. यूनिट के डॉ निशित एक्का ने बताया कि महिला हसीना बीबी 65 फीसदी और गुुफार आलम 95 फीसदी झुलस गये हैं. परिजन इस्लाम अंसारी ने बताया की टैंकर पहले से खड़ा था. जैसे ही एंबुलेंस आगे बढ़ा जोरदार धमाका हुआ. इसके बाद चारों तरफ धुंआ फैल गया. कुछ भी नज़र नहीं आ रहा था.
इसके बाद हमलोग शीशा तोड़ कर एंबुलेंस से बाहर निकले. एंबुलेंस निकलते ही उसमें आग लग गयी. गाैरतलब है कि गिरीडीह के मसुद्दीन अंसारी की तबीयत बिगड़ जाने के बाद परिजन इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर अपने घर गिरिडीह जा रहे थे. इसी दौरान एंबुलेंस दुर्घटना का शिकार हो गयी. और एंबुलेंस में आग लग गयी.
बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की अफवाह थी
सोमवार रात आग देख कर यह बात फैल गयी थी कि बड़ी संख्या में यात्री बस सवार हताहत हुए हैं. लेकिन मंगलवार की सुबह बस व अन्य वाहन में एक भी शव नहीं पाया गया. जले हुए एंबुलेंस में एक शव पाया गया. इसके बारे में बताया गया कि वह रांची में इलाज के दाैरान मृत किसी व्यक्ति का था. उक्त शव को लेकर परिजन गिरिडीह जा रहे थे. बताया जाता है कि आग की चपेट में आने के बाद अन्य लोग एंबुलेंस से उतर गये. उन्हें इलाज के लिए रांची भेज दिया गया. किसी के हताहत नहीं होने से क्षेत्र के लोगों व प्रशासन ने चैन की सांस ली है.
डीसी ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण
मंगलवार सुबह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया. उपायुक्त राजेश्वरी बी ने भी किसी के भी हताहत होने की पुष्टि नहीं की है. कहा कि वाहनों को हटाने के बाद यातायात चालू करने की अनुमति दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola