ब्रिजफोर्ड स्कूल में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें याद किया गया

Updated:
विज्ञापन

रांची : हिंदी साहित्य के कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर आज तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और चित्रांकन, अभिनय, भाषण और कविताओं के जरिये याद किया गया. इस अवसर पर सीनियर और जूनियर विंग के बच्चों ने उनके जीवनवृत्त को जीवंत किया और उनके गुणों को […]

विज्ञापन


रांची :
हिंदी साहित्य के कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर आज तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और चित्रांकन, अभिनय, भाषण और कविताओं के जरिये याद किया गया. इस अवसर पर सीनियर और जूनियर विंग के बच्चों ने उनके जीवनवृत्त को जीवंत किया और उनके गुणों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
मौके पर बच्चों ने उनकी कहानियों के कई पात्रों को अपने अभिनय और वाचन से जीवंत किया. आनंदी, धनिया, जुम्मन और अलगू जैसे पात्र सहसा जीवित हो गये.

आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में हमारे समृद्ध साहित्य के प्रति रुझान बढ़ता है और उनमें पठन-पाठन की रुचि विकसित होगी. इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola