ब्रिजफोर्ड स्कूल में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें याद किया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2018 5:51 PM
रांची : हिंदी साहित्य के कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर आज तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और चित्रांकन, अभिनय, भाषण और कविताओं के जरिये याद किया गया. इस अवसर पर सीनियर और जूनियर विंग के बच्चों ने उनके जीवनवृत्त को जीवंत किया और उनके गुणों को […]
रांची : हिंदी साहित्य के कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर आज तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और चित्रांकन, अभिनय, भाषण और कविताओं के जरिये याद किया गया. इस अवसर पर सीनियर और जूनियर विंग के बच्चों ने उनके जीवनवृत्त को जीवंत किया और उनके गुणों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.
आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में हमारे समृद्ध साहित्य के प्रति रुझान बढ़ता है और उनमें पठन-पाठन की रुचि विकसित होगी. इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










