मिशनरीज ऑफ चैरिटी समेत आठ संस्थाओं का निबंधन होगा रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2018 3:25 AM
रांची : मिशनरीज ऑफ चैरिटी समेत आठ संस्थाओं का निबंधन रद्द होगा. प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. पिछले दिनों डीडीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद इन संस्थाओं की जांच फिर से की गयी. इनमें कई खामियां पायी गयी. जांच टीम ने सभी संस्थाओं की बिंदुवार रिपोर्ट तैयार कर ली है. […]
रांची : मिशनरीज ऑफ चैरिटी समेत आठ संस्थाओं का निबंधन रद्द होगा. प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. पिछले दिनों डीडीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद इन संस्थाओं की जांच फिर से की गयी.
इनमें कई खामियां पायी गयी. जांच टीम ने सभी संस्थाओं की बिंदुवार रिपोर्ट तैयार कर ली है. इसे जल्द ही डीडीसी को सौंपा जायेगा. सूत्रों के अनुसार, जांच में टीम ने पाया है कि कई जगहों पर बच्चों का रखरखाव सही तरीके से नहीं होता है. जांच टीम को लोक विकास बिंदु संस्था तो मिला ही नहीं. पूछताछ में पता चला कि यह संस्था घर से संचालित हो रही थी. इडीआइएसएस की जांच के दौरान संचालक ने बताया कि यह संस्था स्कूल में ही संचालित होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










