रांची : एकतरफा प्यार में युवक ने अपना गला व हाथ काटा

Updated at : 24 Jul 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : एकतरफा प्यार में युवक ने अपना गला व हाथ काटा

रांची/रातू : रातू के काटमकुली गांव निवासी व रांची कॉलेज के छात्र शाहिद अंसारी (20 वर्षीय) ने सोमवार की दोपहर दोनों हाथ की नस व गला काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की. उसेे रिम्स रेफर किया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार शाहिद काठीटांड़ निवासी रांची कॉलेज की एक […]

विज्ञापन
रांची/रातू : रातू के काटमकुली गांव निवासी व रांची कॉलेज के छात्र शाहिद अंसारी (20 वर्षीय) ने सोमवार की दोपहर दोनों हाथ की नस व गला काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की. उसेे रिम्स रेफर किया गया है.
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार शाहिद काठीटांड़ निवासी रांची कॉलेज की एक छात्रा से एकतरफा प्यार करता था. वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने इससे इनकार कर दिया. पुलिस ने घटना के बाद छात्रा से भी पूछताछ की.
छात्रा ने पुलिस को कहा कि वह एक कॉलेज में जरूर पढ़ते हैं, लेकिन मैंने उसे कभी नहीं चाहा. शाहिद जबरन उसे परेशान करता था. शाहिद ने कई बार मुझसे अपनी मोहब्बत का इजहार किया, लेकिन मैं हमसे इससे इनकार करती रही.
जानकारी के अनुसार सोमवार को शाहिद ने उक्त लड़की से मोबाइल पर बात कर अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन लड़की ने उसे मना कर दिया. इससे नाराज शाहिद लड़की के घर पहुंचा व चाकू से अपने दोनों हाथ की नस व गला काट लिया.
लड़की के घर वालों ने इसकी सूचना रातू थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शाहिद को रातू सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स भेज दिया गया. रातू थाना प्रभारी ने बताया कि युवक बोलने की स्थिति में नहीं है, उसका बयान लेने के बाद ही मामले में छानबीन की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola