रांची : शहीद चंद्रशेखर आजाद से प्रेरणा लें देश के युवक

Updated:
विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय हिंद सेना ने सोमवार को पुरानी पुलिस लाइन के समीप अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का 112वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी शशि रंजन सिंह उपस्थित थे. इस दौरान चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था […]

विज्ञापन
रांची : राष्ट्रीय हिंद सेना ने सोमवार को पुरानी पुलिस लाइन के समीप अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का 112वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी शशि रंजन सिंह उपस्थित थे. इस दौरान चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संरक्षक बबन चौबे ने कहा कि आज के युवा अमर शहीदों से प्रेरणा लें. इस अवसर पर सीताराम, उपेंद्र नारायण सिंह, प्रदीप राय, भगवान राम, संजय पटेल, गंगा यादव, समीर सिंह आदि उपस्थित थे.
आजसू छात्र संघ ने मनायी चंद्रशेखर आजाद जयंती
आजसू ने सोमवार को लाइन टैंक रोड स्थित क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनकी 112वीं जयंती मनायी. आजसू के प्रदेश सचिव चेतन प्रकाश ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ऐसे धर्म को मानते थे, जो स्वतंत्रता, समानता व भाईचारा सिखाता है. आजसू ही एक मात्र संगठन है, जो चंद्रशेखर आजाद की बातों का अनुसरण करता है. इस अवसर पर नीरज वर्मा, ओम वर्मा, अजीत कुमार, जमाल गद्दी, सोनू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola