रांची : हज यात्रियों का पहला जत्था कोलकाता के लिए हुआ रवाना
Updated at : 24 Jul 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : हज यात्रियों का पहला जत्था सोमवार की रात को कोलकाता के लिए हटिया-हावड़ा ट्रेन से रवाना हुआ. उन्हें छोड़ने के लिए काफी संख्या में लोग स्टेशन पर आये थे. मालूम हो कि इनका विमान 26 को कोलकाता से सऊदी के लिए है. इन लोगों ने रांची की जगह कोलकाता से जहाज पकड़ने का […]
विज्ञापन
रांची : हज यात्रियों का पहला जत्था सोमवार की रात को कोलकाता के लिए हटिया-हावड़ा ट्रेन से रवाना हुआ. उन्हें छोड़ने के लिए काफी संख्या में लोग स्टेशन पर आये थे. मालूम हो कि इनका विमान 26 को कोलकाता से सऊदी के लिए है.
इन लोगों ने रांची की जगह कोलकाता से जहाज पकड़ने का विकल्प दिया था. इसलिए वहां के लिए रवाना हुए. वे लोग मंगलवार को वहां रिपोर्टिंग करेंगे. हज पर जानेवालों में डॉ नेसार अहमद, शमीम, अनवरी बेगम, मौलाना शोएब, वसीम, मुजाहिद अशरफ सहित अन्य हज यात्री शामिल थे.
सामाजिक कार्यकर्ता हाजी सरफराज सहित अन्य ने उन्हें विदाई दी. हाजी सरफराज अपने परिचित को छोड़ने के लिए कोलकाता उनके साथ गये. उधर, राजधानी से हज यात्रियों का जत्था तीन अगस्त से उड़ान भरेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




