रांची : अतिक्रमण हटाये बिना बीच सड़क पर लगा रहे बिजली का खंभा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : वार्ड नंबर-13 के भुइयां टोली में बिजली विभाग द्वारा बीच सड़क पर बिजली का खंभा गाड़ा जा रहा है. इससे सड़क पर चारपहिया वाहनों को चलने में काफी परेशानी हो रही है. सोमवार को जब बिजली विभाग द्वारा सड़क की खुदाई की जा रही थी, तो लोगों ने इसका विरोध भी किया. लोगों […]
विज्ञापन
रांची : वार्ड नंबर-13 के भुइयां टोली में बिजली विभाग द्वारा बीच सड़क पर बिजली का खंभा गाड़ा जा रहा है. इससे सड़क पर चारपहिया वाहनों को चलने में काफी परेशानी हो रही है.
सोमवार को जब बिजली विभाग द्वारा सड़क की खुदाई की जा रही थी, तो लोगों ने इसका विरोध भी किया. लोगों ने कहा कि अगर बिजली का सड़क पर गड़ गया, तो फिर उसे हटाना काफी मुश्किल होगा.
मोहल्ले की सड़क की चौड़ाई 40 फीट के करीब है. लेकिन, अतिक्रमण के कारण अब यह सड़क केवल 20 फीट बची है. सड़क पर किये गये इस बेतहाशा अतिक्रमण को हटाने के लिए मोहल्ले के लोगों ने छह माह पहले नगर निगम में आवेदन भी दिया था. लेकिन, निगम के अभियंताओं ने मोहल्ले में आकर अतिक्रमण की जांच भी नहीं की.
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अगर आज बिजली का खंभा सड़क पर गड़ गया, तो जितने भी लोगों ने सड़क की ओर बढ़ाकर अपना घर बनाया है, वे इससे बच जायेंगे. इसलिए पहले अतिक्रमण हटे. उसके बाद बिजली का खंभा गाड़ा जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन