चुस्त व दुरुस्त रहे ट्रैफिक पुलिस आपसे बनती है छवि : एसएसपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किया संबोधित रांची : कांके रोड न्यू पुलिस लाइन स्थित शहीद यूसी झा सभागार में रविवार काे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एसएसपी अनीश गुप्ता ने संबोधित किया़ उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से कहा कि आप हमेशा रोड पर दिखते है़ं इसलिए आपसे भी पुलिस की छवि बनती है़ं दूसरे […]
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किया संबोधित
रांची : कांके रोड न्यू पुलिस लाइन स्थित शहीद यूसी झा सभागार में रविवार काे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एसएसपी अनीश गुप्ता ने संबोधित किया़ उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से कहा कि आप हमेशा रोड पर दिखते है़ं इसलिए आपसे भी पुलिस की छवि बनती है़ं दूसरे राज्यों से आनेवाले व्यक्ति की नजर सबसे पहले आप पर जाती है और वे अापसे ही सहायता लेना चाहते है़ं
इसलिए उनसे अाप मेहमान की तरह पेश आयें, ताकि जब वे झारखंड से अपने राज्य जायें तो उनके मन झारखंड पुलिस की साफ-सुथरी छवि हो़ उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से कहा कि आप चुस्त-दुरुस्त रहे़ं ट्रैफिक पुलिस अपडेट रहेगी तो झारखंड पुलिस की छवि उसी के अनुरूप किसी के मन आयेगी. उन्होंने कहा कि यदि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन मैं भी करता हूं, तो मुझ पर भी कार्रवाई करने के लिए आप स्वतंत्र है़ं
इसका तात्पर्य यह है कि नियम का उल्लंघन करनेवाला कोई भी क्यों न हो उस पर कार्रवाई करें, लेकिन अनावश्यक रूप से किसी को परेशान भी न करे़ं
ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह, सिटी एसपी अमन कुमार, सीसीआर डीएसपी टीके झा ने भी विचार व्यक्त किया़ कार्यक्रम में ट्रैफिक डीएसपी दिलीप खलखो सहित लालपुर, चुटिया, गाेंदा, जगन्नाथपुर के ट्रैफिक थाना प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन