रांची : कलियुगी औरंगजेब के अवतार हैं हेमंत : भाजपा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2018 6:31 AM

विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि हेमंत सोरेन ने अपने शासनकाल में अपनी ही जनता को जम कर लूटा है़ ऐसा औरंगजेब अपने शासनकाल में किया करता था़ हेमंत ने अपने पिता शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, जबकि पौलुस सुरीन उनके लिए विधायकी छोड़ने को तैयार थे़ […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि हेमंत सोरेन ने अपने शासनकाल में अपनी ही जनता को जम कर लूटा है़ ऐसा औरंगजेब अपने शासनकाल में किया करता था़
हेमंत ने अपने पिता शिबू सोरेन को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, जबकि पौलुस सुरीन उनके लिए विधायकी छोड़ने को तैयार थे़ हेमंत ने यह सुनिश्चित किया कि उनके पिता राजपाट से दूर होकर राजनीतिक रूप से नजरबंद हो जाये़ं श्री शाहदेव रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़
कहा कि सोरेन ब्रदर्स राज्य के सबसे बड़े जमीन कारोबारियों में से एक है़ं पिछले 10 वर्षों में सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी है और कई विशाल भवन बनवाये़ जिनकी कीमत 100 करोड़ से ज्यादा है़ आदिवासी मूलवासी की राजनीति करने वाले नेताओं ने आदिवासी मूलवासियों की ही जमीन लूट कर राजनीति में दोहरा चरित्र स्पष्ट कर दिया है़
श्री शाहदेव ने कहा कि अब तो राज्य सरकार को भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग को बंद कर देने पर विचार करना चाहिए और हेमंत सोरेन को ही अधिकृत कर देना चाहिए़ सभी निबंधन कार्यालय को बंद करके हेमंत सोरेन के आवास को ही निबंधन कार्यालय घोषित कर देना चाहिए, जिससे भी जमीन खरीदनी हो वह हेमंत सोरेन के पास जाकर जमीन रजिस्ट्री करा ले़ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अति का एक ना एक दिन अंत होता है और अब वह दिन दूर नही़ं
हेमंत सोरेन के विकास विरोधी रवैया से उनके पार्टी के विधायक भी पूरे तरीके से उनके साथ नहीं है़ं अगर ऐसा ना होता तो जमीन अधिग्रहण के खिलाफ बंद कराने जब हेमंत उतरे थे तो उनके साथ 25 कार्यकर्ता और विधायक शशिभूषण सामड ही थे़ बाकी कार्यकर्ता और विधायक नदारद थे़ महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासी मूलवासियों को उनका वाजिब हक मिल रहा है़
आदिवासी मूलवासियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चलायी जा रही है़ं उन्होंने कहा कि झामुमो के नेताओं ने आदिवासियों को छला है और सिर्फ उन्हें वोट बैंक बना कर रखा़ मौके पर भाजपा प्रवक्ता शिवपूजन पाठक भी मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola