डॉ यूसी मेहता को रांची विवि में योगदान कराने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के पूर्व प्रभारी कुलपति डॉ यूसी मेहता को रांची विवि में ही योगदान कराने का निर्देश राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया है. राजभवन द्वारा इस संबंध में रांची विवि के कुलपति को आदेश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि रांची […]

विज्ञापन
रांची : रांची कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के पूर्व प्रभारी कुलपति डॉ यूसी मेहता को रांची विवि में ही योगदान कराने का निर्देश राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया है. राजभवन द्वारा इस संबंध में रांची विवि के कुलपति को आदेश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि रांची कॉलेज के प्राचार्य के रूप में रहे डॉ यूसी मेहता को ही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि बनने पर प्रभारी कुलपति बनाया गया था.
बाद में कुलपति के पद पर डॉ एसएन मुंडा की नियुक्ति कर दी गयी. विवि बनने के बाद प्राचार्य का पद नहीं रहने के कारण डॉ मेहता के समक्ष तकनीकी समस्या आ गयी कि वे पुन: किस पद पर योगदान करेंगे. डॉ मुंडा के कुलपति बनने के बाद वे अवकाश पर चले गये. पुन: वापस लौटने के बाद उन्होंने राजभवन व राज्य सरकार को पत्र भेज कर अपनी भूमिका स्पष्ट करने का आग्रह किया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola