रांची : चुनावी लाभ के लिए खास समुदाय को टारगेट कर रही है सरकार : बंधु तिर्की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झाविमो नेता व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा है कि सरकार कुछ खास समुदाय को टारगेट कर रही है़ चुनाव में लाभ लेने के लिए राजनीति कर रही है़ सरकार माहौल खराब करने में लगी है़ अल्पसंख्यक समुदाय को परेशान कर दहशत फैलाने की कोशिश हो रही है़ सरकार जांच से पहले […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो नेता व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा है कि सरकार कुछ खास समुदाय को टारगेट कर रही है़ चुनाव में लाभ लेने के लिए राजनीति कर रही है़
सरकार माहौल खराब करने में लगी है़ अल्पसंख्यक समुदाय को परेशान कर दहशत फैलाने की कोशिश हो रही है़ सरकार जांच से पहले संस्थाओं पर आरोप लगा रही है़ श्री तिर्की रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि बिना जांच-पड़ताल के मिशनरी ऑफ चैरिटी पर आरोप लगाया जा रहा है़
पहले कहा गया कि 280 बच्चे गायब हुए है़ं फिर सरकार के अधिकारी ने ही कहा कि चार बच्चे गायब हुए हैं, इसमें तीन बच्चे मिल गये है़ं सरकार को पहले जांच करनी चाहिए, उसके बाद आरोप लगाना चाहिए़ सरकार चाहे तो सीबीआइ से जांच करा ले़ भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन के खिलाफ पार्टी सड़क पर उतरेगी़ मौके पार्टी नेता राजीव रंजन मिश्रा और सरोज सिंह भी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










