प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को मिला सम्मान : सांसद
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Jul 2018 1:49 AM
विज्ञापन

रांची : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को सम्मान मिला है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आंख और फेफड़े खराब नहीं होंगे. कोयला और लकड़ी पर खाना बनाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. यह बातें सांसद रामटहल चौधरी ने शनिवार को कोकर स्थित नैंसी मैरेज हॉल में कही. श्री […]
विज्ञापन
रांची : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को सम्मान मिला है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आंख और फेफड़े खराब नहीं होंगे. कोयला और लकड़ी पर खाना बनाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. यह बातें सांसद रामटहल चौधरी ने शनिवार को कोकर स्थित नैंसी मैरेज हॉल में कही. श्री चौधरी अदिति इंडेन के तत्वावधान में आयोजित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना गैस वितरण के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि इस योजना में कोई जात-पात नहीं है. सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. यह देखना होगा कि किस मुहल्ले में लाभुक छूट गये हैं. अधिक-से-अधिक लोगों तक लाभ पहुंचे, इसका ध्यान रखें.
स्वावलंबी बनने का अवसर मिला : विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि आनेवाले दिनों में पर्यावरण की दशा क्या होने वाली है, यह सब जानते हैं. पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहेगा, तो हम सुरक्षित नहीं रहेंगे. इस योजना से स्वावलंबी बनने का अवसर मिला है. उप महापौर संजीव विजवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार आयी है, जिससे महिलाओं को सम्मान मिला है. सरकार इस तरह की बहुत से योजनाएं चला रही हैं.
अदिति इंडेन के प्रोपराइटर उमेश राय ने कहा कि सरकार की इस योजना से स्वास्थ्य के साथ-साथ कई सारे लाभ हैं. किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर बीमा का लाभ मिलेगा. वार्ड छह, सात, आठ, नौ एवं 10 के कुल 133 लाभुकों को चूल्हा व सिलिंडर बांटे गये. मौके पर इंडेन के अधिकारी नंदलाल कुशवाहा, पार्षद प्रीति रंजन, माेनिका खलखो, अर्जुन यादव, वीणा अग्रवाल, पूर्व पार्षद अशोक खलखो, मोती सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी, अजय अग्रवाल, मोहन गोप, दिनेश विजय, अविनेश कुमार आदि उपस्थित थे.
झलक इंडेन ने बांटे गैस कनेक्शन
रांची. झलक इंडेन ने शनिवार को शिशु सदन हॉल में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का वितरण किया. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा उपस्थित थे. श्री मिश्रा ने कहा कि इस योजना के आने के बाद महिलाओं को काफी लाभ मिला है. मौके पर बीके विजय, सुरेश प्रसाद, गौरी शंकर, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू वर्मा, हरिहर सिंह, एजेंसी की प्रोपराइटर आराधना सिंह, संतोष कुमार पांडे आदि उपस्थित थे.
एसके गैस व बरियातू इंडेन ने 100 कनेक्शन बांटें
एसके गैस और बरियातू इंडेन के संयुक्त तत्वावधान में बरियातू रोड स्थित एसके गैस सर्विसेज परिसर में उज्जवला योजना के तहत 100 लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन बांटें गये. कनेक्शन का वितरण पार्षद प्रीति रंजन, रोशनी खलखो एवं हुसना आरा ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान लाभुकों को गैस सिलिंडर के सुरक्षितप्रयोग के बारे में जानकारी दी गयी. एसके गैस के प्रोपराइटर सज्जन अग्रवाल व बरियातू इंडेन के प्रोपराइटर कुमार रूपेश ने कहा कि इस योजना से महिलाओं के जीवन स्तर में काफी बदलाव आया है.
इंद्रप्रस्थ एजेंसी ने बांटें गैस कनेक्शन
रांची. स्टेशन रोड स्थित इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी ने शनिवार को उज्जवला दिवस एवं एलपीजी पंचायत का आयोजन किया. योजना के तहत लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिसेस एशिया एवं झारखंड बार काउंसिल की प्रथम महिला सदस्य रिंकू भगत थीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हम महिलाओं की समस्याओं को समझा और उसके निदान के लिए उज्ज्वला योजना को लांच किया.
इस योजना से महिलाओं को समाज में सम्मान मिला है. एजेंसी के प्रोपराइटर डॉ. रवि भट्ट ने कहा कि देश आजाद हुए कितने वक्त बीत गये, लेकिन प्रधानमंत्री ने महिलाओं को जो सम्मान दिया, वह वास्तव में किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं दिया. मौके पर कार्यक्रम में वार्ड-12 के पार्षद कुलभूषण, भाजपा जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येंद्र रजक, झारखंड एकेडमिक काउंसिल के उप सचिव यूजीन, रामविलास शर्मा, मनोहर मुंडू, नीरज आदि उपस्थित थे.
एलपीजी पंचायत दिवस पर बांटे गये गैस कनेक्शन
प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत दिवस के अवसर पर उज्ज्वला योजना के तहत कांके रोड स्थित देवी गैस सर्विस में शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया गया. इस अवसर पर कांके विधायक डॉ जीतू चरण राम व रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने 25 से अधिक गैस कनेक्शन दिये. मौके पर आइअोसी के मुख्य एरिया प्रबंधक हरीश दीपक व देवी गैस सर्विस के संचालक वीरेंद्र कुमार सिंह ने उपभोक्ताअों को एलपीजी गैस की सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी. मौके पर वार्ड नंबर दो के पार्षद नकुल तिर्की सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










