रांची : पुरानी व्यवस्था से ही मिलेगी अनुकंपा व जमीन संबंधी नौकरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : कोल इंडिया में करीब पांच माह से बंद अनुकंपा, जमीन और मेडिकल संबंधी नौकरियां पुरानी व्यवस्था की तरह ही जारी रहेंगी. जब तक इस मामले में गठित कमेटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक पुरानी व्यवस्था रहेगी. वेतन समझौते के दौरान एक कमेटी बना दिये जाने के कारण कोल इंडिया की […]
विज्ञापन
रांची : कोल इंडिया में करीब पांच माह से बंद अनुकंपा, जमीन और मेडिकल संबंधी नौकरियां पुरानी व्यवस्था की तरह ही जारी रहेंगी. जब तक इस मामले में गठित कमेटी की रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक पुरानी व्यवस्था रहेगी. वेतन समझौते के दौरान एक कमेटी बना दिये जाने के कारण कोल इंडिया की करीब सभी कंपनियों में इस तरह की नौकरियां बंद हो गयी थीं. विशेष परिस्थिति में एक-दो मामले में नौकरी दी गयी थी.
शुक्रवार को कोलकाता में हुई बैठक के बाद इसे पुरानी व्यवस्था के आधार पर ही चालू रखने का निर्णय लिया गया. बैठक का सीटू और एटक ने विरोध किया. इस कारण दोनों यूनियनों के प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हुए. बैठक में सुपरवाइजरी ग्रुप के कर्मियों के ओवर टाइम (ओटी) गणना की सिलिंग बढ़ा कर 39 हजार रुपये कर दी गयी.
पहले यह 29 हजार रुपये थी. दिव्यांगों को ट्रांसपोर्टेशन सब्सिडी मद में 25 रुपये मिलता था. इसे बढ़ा कर 49.90 पैसे कर दिया गया. बैठक में तय किया गया कि जब तक ट्रस्ट का गठन नहीं हो जाता है, मेडिकेयर स्कीम पुरानी व्यवस्था की तरह चालू रहेगी.
भारत भ्रमण मामले में अब कर्मियों को किसी प्रकार का आवेदन नहीं देना होगा. इसके लिए छुट्टी भी नहीं लेनी होगी. चार साल में एक-एक बार भारत भ्रमण और होम टाउन की राशि दी जायेगी. इस मद में 12 हजार और आठ हजार रुपये देने का प्रावधान है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन