रांची : वैज्ञानिकों ने किसानों को बताये आय बढ़ाने के गुर

Updated:
विज्ञापन

रांची : बिरसा कृषि विवि कांके प्रखंड अंतर्गत एकंबा गांव को गोद लेकर उसे आदर्श गांव बनायेगा. उक्त बातें विवि के कुलपति डॉ पी कौशल ने कही. उन्होंने बताया कि इसके अधीन जन जातीय किसानों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के कार्य से आमदनी को दुगुना करने से संबंधित सभी प्रकार की तकनीक उपलब्ध करायी […]

विज्ञापन
रांची : बिरसा कृषि विवि कांके प्रखंड अंतर्गत एकंबा गांव को गोद लेकर उसे आदर्श गांव बनायेगा. उक्त बातें विवि के कुलपति डॉ पी कौशल ने कही.
उन्होंने बताया कि इसके अधीन जन जातीय किसानों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के कार्य से आमदनी को दुगुना करने से संबंधित सभी प्रकार की तकनीक उपलब्ध करायी जायेगी. कुलपति ने बताया कि उनके निर्देश पर किसानों की मांग पर गुरुवार को आइसीएआर परियोजना समन्वयक डॉ एमएस मल्लिक के नेतृत्व में वैज्ञानिकों का एक दल एकंबा गांव पहुंचा. वैज्ञानिकों ने किसानों को नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से आय में वृद्धि के बारे में तकनीकी जानकारी दी.
परंपरागत समस्याओं का समाधान बताया.मौके पर गांव में प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया. जिसमें किसानों को मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, बांस आधारित कुटीर उद्योग, कृषि वानिकी, कृषि उत्पादन एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन आदि विषयों से संबंधित जानकारी दी. वैज्ञानिकों के दल में डॉ महादेव महतो, डॉ एन कुदादा, डॉ अरविंद कुमार, डॉ एके चक्रवर्ती व डॉ प्रभात रंजन उरांव शामिल थे. प्रशिक्षण में करीब 100 महिला-पुरुष किसान शामिल हुए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola