रांची : रिम्स में 70 मरीजों को बिना प्रोसेसिंग चार्ज के मिला खून

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) द्वारा सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों को बिना प्रोसेसिंग चार्ज के खून देने के फैसला का लाभ मिलने लगा है. राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के बल्ड बैंक में बुधवार शाम पांच बजे को 70 से ज्यादा लोगों को लाभ मिला है. खून लेने आये परिजनों से कोई […]

विज्ञापन

रांची : नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) द्वारा सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों को बिना प्रोसेसिंग चार्ज के खून देने के फैसला का लाभ मिलने लगा है.

विज्ञापन

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के बल्ड बैंक में बुधवार शाम पांच बजे को 70 से ज्यादा लोगों को लाभ मिला है. खून लेने आये परिजनों से कोई शुल्क नहीं लिया गया है. बल्ड बैं के इंचार्ज डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि एनएचएम के निर्देश पर रिम्स ब्लड बैंक में प्रोसेसिंग चार्ज मुफ्त कर दिया गया है. अब परिजनों को सिर्फ रक्तदान कर खून लेना है. वहीं थैलिसिमिया, हिमोफिलिया व गरीब मरीजों को भी बिना रक्तदान किये ही मुफ्त खून दिया जाता है.

सरकारी ब्लड बैंकों में बढ़ेगा रुझान : निधि खरे
स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने बताया कि सरकारी ब्लड बैंकों में ही प्रोसेसिंग चार्ज नि:शुल्क किया गया है. निजी ब्लड बैंकों में जो निर्देश पहले दिया गया है, वहीं लागू होगा. प्रोसेसिंग चार्ज मुफ्त होने से सरकारी ब्लड बैंक में रक्तदान कर खून देने के लिए लोगों का रुझान बढ़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola