रांची : परीक्षा के बाद खो गयी कॉपी, फेल हो गये पांच परीक्षार्थी

Updated:
विज्ञापन

रांची : स्नातक पार्ट वन (वर्ष 2017) की परीक्षा में शामिल पांच परीक्षार्थी कॉपी खो जाने के कारण फेल हो गये. फेल होने के बाद परीक्षार्थी रांची विवि के कुलपति व प्रतिकुलपति से मिले. परीक्षार्थियों को अलग-अलग विषय में अंक ही नहीं दिया गया. परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा में शामिल होने का प्रमाण […]

विज्ञापन

रांची : स्नातक पार्ट वन (वर्ष 2017) की परीक्षा में शामिल पांच परीक्षार्थी कॉपी खो जाने के कारण फेल हो गये. फेल होने के बाद परीक्षार्थी रांची विवि के कुलपति व प्रतिकुलपति से मिले. परीक्षार्थियों को अलग-अलग विषय में अंक ही नहीं दिया गया. परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा में शामिल होने का प्रमाण उपस्थिति पत्र के साथ विश्वविद्यालय में जमा किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद भी उनका रिजल्ट जारी नहीं किया गया. विद्यार्थी रिजल्ट को लेकर छह माह से विवि का चक्कर लगा रहे हैं. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि उनकी उत्तरपुस्तिका खो गयी है, इस कारण संबंधित विषय में उन्हें अंक नहीं दिया गया है. विद्यार्थियों ने बताया विवि की ओर फिर से परीक्षा का आश्वासन दिया गया था, पर अब तक परीक्षा की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है.

विवि में पार्ट टू की परीक्षा होनेवाली है, ऐसे में बिना पार्ट वन पास किये वे पार्ट टू की परीक्षा में शामिल नहीं हो पायेंगे. परीक्षार्थियों का कहना है कि उनका एक वर्ष बर्बाद हो जायेगा. काॅपी खोने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार है. विश्वविद्यालय की गलती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola