रांची : विहिप ने बिरसा नगर समिति का किया गठन, महाआरती

Updated at : 29 Jun 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : विहिप ने बिरसा नगर समिति का किया गठन, महाआरती

रांची : विश्व हिंदू परिषद की तरफ से गुरुवार को बिरसा नगर समिति का गठन किया गया. राजधानी के हटिया चौक स्थित हनुमान मंदिर में सत्संग सह बैठक आयोजित कर समिति गठित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख युगल किशोर ने कहा कि हम सभी को एकजुट […]

विज्ञापन
रांची : विश्व हिंदू परिषद की तरफ से गुरुवार को बिरसा नगर समिति का गठन किया गया. राजधानी के हटिया चौक स्थित हनुमान मंदिर में सत्संग सह बैठक आयोजित कर समिति गठित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख युगल किशोर ने कहा कि हम सभी को एकजुट रहने की आवश्यकता है.
उन्होंने कहा कि आपस के बंटवारे से हम पर भी प्रहार हो रहा है. इसलिए हमें नियमित रूप से स्थानीय मंदिरों में जाना चाहिए. बैठक की अध्यक्षता करते हुए मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि धार्मिक आयोजन में और मंदिरों में अपने बच्चों को भी ले जाना चाहिए. बैठक के बाद बिरसा नगर समिति का गठन किया गया. समिति में प्रेम प्रकाश मिश्रा को संरक्षक, जयनाथ झा को अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, उमेश कुमार गुप्ता को सह मंत्री, कृष्णानंद गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
बजरंग दल के संयोजक मुकेश गिरि, विहिप के सत्संग प्रमुख राम प्रकाश झा, गो रक्षा प्रमुख आनंद विश्वकर्मा, सेवा प्रमुख संजीव कुमार, संपर्क प्रमुख संजय मिश्रा, राम निरंजन सिंह, मनोज राणा समेत 15 सदस्यों को कार्यकारिणी में रखा गया. मौके पर एक हजार सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. 108 दीयों के साथ महाआरती की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola