रांची पुलिस व ���ुद्धिजीवियों ने शैतानों के मंसूबे पर पानी फेरा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : मिशन चौक से आगे प्लाजा की ओर प्रतिबंधित मांस फेंके जाने के बाद दो समुदायों में उपजे विवाद को काबू करने के लिए रांची पुलिस के अलावा शहर के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सराहनीय भूमिका अदा की. इससे शहर को अशांत करनेवाले शैतानों के मंसूबे पर पानी फिर गया. दोनों ओर से हो […]
विज्ञापन
रांची : मिशन चौक से आगे प्लाजा की ओर प्रतिबंधित मांस फेंके जाने के बाद दो समुदायों में उपजे विवाद को काबू करने के लिए रांची पुलिस के अलावा शहर के जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सराहनीय भूमिका अदा की. इससे शहर को अशांत करनेवाले शैतानों के मंसूबे पर पानी फिर गया. दोनों ओर से हो रही पत्थरबाजी के कारण करीब तीन घंटे तक मिशन चौक से लेकर पुरुलिया रोड और कर्बला चौक तक अफरातफरी का माहौल रहा. इस तनाव के बची शहर के बुद्धिजीवियों ने सौहार्द्र कायम करने का भरसक प्रयास किया और इसमें वे सफल भी रहे.
आपके शहर में
विज्ञापन
विवाद और पत्थरबाजी की सूचना पाकर शांति समिति के सदस्य और महाबीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, राजेश गुप्ता छोटू, झामुमो की नेता महुआ मांजी, ललित ओझा, कांग्रेस नेता आलोक दुबे समेत कई लोग पहुंचे. यहां पहुंचते ही इन लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश शुरू कर दी. लोगों को समझाया-बुझाया. जय सिंह यादव लोगों से बात कर रही रहे थे कि इसी दौरान एक पत्थर डीएसपी को लगी, वह जय सिंह के पास ही गिरे. पत्थरबाजी के बीच जय सिंह यादव और ललित ओझा दोनों ओर के लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे.
उनलोगों ने शांति बहाल करने के लिए पत्थर से चोट लगने की भी चिंता नहीं की. जैसे-जैसे लोगों ने स्थिति संभला और दोनों पक्षों को पीछे धकेला. अन्य नेता भी लाेगाें काे समझाने बुझाने के लिए भागते-दौड़ते रहे. दोनों पक्षों के बीच पहुंचे. इन लोगों ने रांची का माहौल एक बार फिर से खराब होने से बचा लिया. भाजपा नेता मनोज मिश्रा भी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन