कड़िया मुंडा के घर की सुरक्षा बढ़ायी गयी
रांची : खूंटी के अनिगड़ा मार्ग में चांडीडीह स्थित सांसद कड़िया मुंडा के आवास के बाहर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. सुरक्षा में जिला के लाठी पार्टी 37 जवान के अलावा एक इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है. जवानों की तैनाती कड़िया मुंडा के घर के आसपास ऊंचे भवनों में की गयी है. […]
रांची : खूंटी के अनिगड़ा मार्ग में चांडीडीह स्थित सांसद कड़िया मुंडा के आवास के बाहर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. सुरक्षा में जिला के लाठी पार्टी 37 जवान के अलावा एक इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है. जवानों की तैनाती कड़िया मुंडा के घर के आसपास ऊंचे भवनों में की गयी है. वे दूर से आनेवाले लोगों पर निगरानी रखने का काम कर रहे हैं. पुलिस की एक अलग टीम आसपास के इलाके में गश्ती के लिए तैनात की गयी है. पुलिस की टीम सुबह से लेकर रात तक गश्ती कर रही है.
आपके शहर में
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर कड़िया मुंडा के पुत्र जगन्नाथ भी बुधवार की शाम अपने घर पहुंचे. उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने पूछने पर बताया कि बाबा ने इसके लिए बहुत पहले ही सरकार को अागाह किया था. लेकिन सरकार ने कुछ किया ही नहीं. इस मामले में मेरा ज्यादा बोलना उचित नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए