सिकिदिरी : करंट से जवान की मौत

Updated at : 27 Jun 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
सिकिदिरी : करंट से जवान की मौत

सिकिदिरी : स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स (एसआइएसएफ) के जवान मायाराम महतो की मौत 11 हजार वोल्टर तार की चपेट में आने से हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह सिकिदिरी थाना के समीप जराटोली टांड़ में घटी. मायाराम (30 वर्ष) चतरा जिला के डकरा पुरनाडीह यूनिट सात में पदस्थापित था. वह पिता रितलाल महतो की मौत […]

विज्ञापन
सिकिदिरी : स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स (एसआइएसएफ) के जवान मायाराम महतो की मौत 11 हजार वोल्टर तार की चपेट में आने से हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह सिकिदिरी थाना के समीप जराटोली टांड़ में घटी. मायाराम (30 वर्ष) चतरा जिला के डकरा पुरनाडीह यूनिट सात में पदस्थापित था. वह पिता रितलाल महतो की मौत होने पर छुट्टी में घर आया था. रितलाल की मौत 25 जून को हुई थी.
रामगढ़ में उनका दाह संस्कार करने के बाद मायाराम अपने आवास सिकिदिरी स्थित विद्युत परियोजना कॉलोनी लौटा. मंगलवार की सुबह वह सिकिदिरी नहर से स्नान कर लौट रहा था. इसी क्रम में जराटोली टांड़ में टूट कर लटके 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया व उसकी मौत हो गयी. घटना की खबर मिलने पर जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग जमा हो गये. बिजली विभाग की लापरवाही के प्रति रोष जताया. बाद में विभाग के एसडीओ लालजी महतो, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों की बैठक में मुआवजा को लेकर समझौता हुआ. विभाग की अोर से तत्काल सहायता के रूप में मृतक के परिजन को सात हजार रुपये दिया गया. एसडीअो ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विभाग मुआवजे की राशि तय करेगा.
उन्होंने बुधवार से ही 11 हजार वोल्ट तार बदलने की बात भी कही. इधर, मायाराम के शव को सिकिदिरी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिन्हा की अगुवाई में थाना परिसर लाया गया. जहां सलामी व श्रद्धांजलि देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola