तारा शाहदेव को मिला रंजीत कोहली से तलाक, कहा, कड़वे एहसास से मिली मुक्ति, कोहली ने कहा, फॉल्स रिपोर्ट दी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : नेशनल शूटर तारा शाहदेव को रंजीत कोहली से तलाक मिल गया है. कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बीके गौतम ने तारा शाहदेव द्वारा दायर याचिका को स्वीकृत करते हुए मंगलवार को विवाह विच्छेद (तलाक) करने का फैसला सुनाया. तारा शाहदेव की अोर से सात जनवरी 2017 को कुटुंब न्यायालय में याचिका दायर की […]
विज्ञापन
रांची : नेशनल शूटर तारा शाहदेव को रंजीत कोहली से तलाक मिल गया है. कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बीके गौतम ने तारा शाहदेव द्वारा दायर याचिका को स्वीकृत करते हुए मंगलवार को विवाह विच्छेद (तलाक) करने का फैसला सुनाया. तारा शाहदेव की अोर से सात जनवरी 2017 को कुटुंब न्यायालय में याचिका दायर की गयी थी.
इसमें धारा 12(1) (सी) के तहत शादी को रद्द करने अौर 13(1)(1ए) के तहत क्रूर व्यवहार करने की वजह से विवाह विच्छेद करने का आग्रह किया गया था. तारा ने याचिका के साथ जो मौखिक अौर दस्तावेजी प्रमाण दी, उसमें अदालत ने माना कि रंजीत कोहली ने तारा शाहदेव के सात क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया था. इसी के आधार पर विवाह विच्छेद का फैसला सुनाया गया.
न्यायालय पर भरोसा था : तारा के भाई ऋषिनाथ शाहदेव व अधिवक्ता एलसीएन शाहदेव ने कहा कि रंजीत कोहली ने तारा शाहदेव के साथ क्रूर व्यवहार किया था. इस आधार पर कोर्ट ने तलाक की याचिका मंजूर की. ऋषि ने कहा कि यह देश की महिलाअों के लिए मिसाल है. हमें न्यायालय पर भरोसा था.इस फैसले से संदेश गया है कि अगर कोई महिलाअों के साथ गलत करेगा तो उसे ऐसा ही जवाब मिलेगा.
तारा शाहदेव ने फॉल्स इंज्युरी रिपोर्ट दी : कोहली
इधर, रंजीत कोहली ने कहा कि तारा शाहदेव ने अपनी इंज्युरी से संबंधित फॉल्स रिपोर्ट दी थी. एफिडेविट में भी गलत साइन है. इस लेकर मैं हाइकोर्ट में अपील करूंगा. कोहली ने कहा कि मारपीट करने, धर्म परिवर्तित करने का आरोप गलत है.
क्या था मामला : तारा शाहदेव की शादी रंजीत कोहली के साथ सात जुलाई 2014 को हुई थी. शादी के बाद से ही तारा शाहदेव के साथ मारपीट अौर प्रताड़ित किया जाने लगा था. तारा शाहदेव ने जबरन धर्म परिवर्तन करने का भी आरोप लगाया था. परिवार को सूचना मिलने के बाद तारा शाहदेव को कोहली के फ्लैट से पुलिस की सहायता से आजाद कराया गया था. कोहली रांची से फरार हो गया था. कोहली अौर उसकी मां को अगस्त 2014 में झारखंड अौर दिल्ली पुलिस के संयुक्त प्रयास से दिल्ली में गिरफ्तार कर लाया गया था.
कड़वे एहसास से मुक्ति मिली : तारा शाहदेव
फैसले के बाद कोर्ट परिसर में तारा शाहदेव ने पत्रकारों से कहा कि चार साल मैंने कड़वे एहसास के साथ जिया है. कोहली ने धोखे में रखकर शादी की थी.
अब उससे मुक्ति मिली है. कहीं फॉर्म भरती थी, तो लोग पूछते थे मैरेड हो या अनमैरेड. अब फ्री महसूस कर रही हूं. अभी सीबीआइ में एक अौर केस चल रहा है.
उम्मीद है कि उसमें भी न्याय मिलेगा. अब मैं अपनी लड़ाई अौर बेहतर तरीके से लड़ सकती हूं. परिवार, समाज, मीडिया सभी का साथ मिला है. कोहली की क्रूरता के बारे में तारा ने बताया कि चार-चार दिनों तक सोने नहीं दिया जाता था. कुत्ते से भी नोचवाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










