19.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाषाओं को मिला सम्मान, उत्साहित हुए लेखक, रचनात्मक ऊंचाई दिखायी

आयोजन. संपर्क संस्था का बहुभाषी कवि सम्मेलन, जुटे विभिन्न भाषाओं के विद्वान रांची : संपर्क संस्था की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन अशोक नगर रोड नं दो स्थित देवालय सह चिंतन सभागार में किया गया. इस दौरान मैथिली, नागपुरी, कुड़ुख,ओरांव, हिंदी, भोजपुरी, बांग्ला, […]

आयोजन. संपर्क संस्था का बहुभाषी कवि सम्मेलन, जुटे विभिन्न भाषाओं के विद्वान

रांची : संपर्क संस्था की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन अशोक नगर रोड नं दो स्थित देवालय सह चिंतन सभागार में किया गया. इस दौरान मैथिली, नागपुरी, कुड़ुख,ओरांव, हिंदी, भोजपुरी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत और अंग्रजी भाषा में रचनाएं सुनायी गयीं. भाषाओं के सम्मान के लिए इस तरह के अनूठे कार्यक्रम को लोगों की काफी सराहना मिली. यह दो सत्रों में हुआ. प्रथम सत्र की अध्यक्षता डॉ अशोक प्रियदर्शी ने की.
इसमें डॉ शैलेश कुमार मिश्र, सारिका भूषण, प्रीता-अरविंद, प्रणव प्रियदर्शी, शालिनी नायक, महावीर उरांव, कुमार अक्षय पल्लव, डॉ कृष्ण मोहन झा, रेणु मिश्रा, पंकज मित्र, कुमार मनीष अरविंद, नित्यशंकर मुखोपाध्याय व डॉ अशोक प्रियदर्शी ने अपनी-अपनी रचनाएं पढ़ीं. इस सत्र का संचालन शैल झा व आत्मेश्वर ने किया.
वहीं, दूसरे सत्र की अध्यक्षता डॉ रामदेव झा ने की. इसमें नंदिनी पाठक, शिवांगी शंकर, मिथिलेश मिश्र, डॉ महादेव टोप्पो, डॉ सुदीप्तो चक्रवर्ती, आत्मेश्वर, शैल झा, कुमार बृजेंद्र, सियाराम झा सरस, डॉ विद्यानाथ झा विदित, सुषमा सिन्हा, वीरेंद्र महतो, डॉ केसी टुडू व डॉ रामदेव झा ने कविताएं सुनायीं. इस सत्र का संचालन कुमार मनीष अरविंद व डॉ कृष्ण मोहन झा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन पीके झा ने किया. मौके पर मैथिली के विख्यात समीक्षक मोहन भारद्वाज, मधुकर भारद्वाज, प्रवीण परिमल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें