जंगली हाथियों ने आम बागवानी व दो मकानों को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में दहशत

Author Raj Kumar|Edited by Amleshnandan Sinha
Updated:
विज्ञापन

मकान के बाहर बिखरा अनाज

गोला के लेवाटांड़ गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर तबाही मचाई. हाथियों ने दो मकानों को क्षतिग्रस्त किया और फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया.

विज्ञापन

गोला : गोला वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. मंगलवार रात हाथियों के झुंड ने सुतरी पंचायत के लेवाटांड़ गांव में जमकर तबाही मचायी. हाथियों ने एक व्यक्ति के आम बागवानी को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लौकी की फसल को भी रौंदकर बर्बाद कर दिया. इसके बाद हाथियों ने करमा मांझी एवं बालिराम मांझी के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही घरों में रखे अनाज को भी हाथियों ने खा लिया. जिससे पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ. सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया सतीश कुमार मुर्मू मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुखिया ने की मुआवजे की मांग

उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने तथा हाथियों के आतंक से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की. मुखिया ने कहा कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हाथियों का लगातार विचरण हो रहा है, जिससे ग्रामीण भय के माहौल में जीवन बिता रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग की ओर से हाथियों को आबादी से दूर रखने के लिए स्थायी उपाय नहीं किए जा रहे हैं. उन्होंने विभाग से गांवों में निगरानी बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था करने तथा प्रभावित किसानों व परिवारों को जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति देने की मांग की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola