रामगढ़ के विनय अग्रवाल लगातार दूसरी बार फेडरेशन झारखंड चेंबर के उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
विनय कुमार अग्रवाल फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ चेंबर के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.
रामगढ़. फेडरेशन झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उत्तरी छोटानागपुर रीजन से रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. उनके निर्विरोध निर्वाचन से रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित जिले के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, व्यवसायियों और उद्यमियों में हर्ष का माहौल है.
आपके शहर में
व्यापार व उद्योग जगत को मिलेगा अनुभव का लाभ
विनय कुमार अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन पर चेंबर से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र के व्यापार एवं उद्योग जगत को मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जतायी कि विनय कुमार अग्रवाल फेडरेशन के मंच पर रामगढ़ सहित उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा कर उनके समाधान के लिए मजबूती से पहल करेंगे.
चेंबर पदाधिकारियों ने दी बधाई
रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने विनय कुमार अग्रवाल को लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में झाड़ियों के नीचे मिला 17वीं सदी का प्राचीन बौद्ध मंदिर, रामायण की टेराकोटा पट्टिकाएं बनीं आकर्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए