...पेयजलापूर्ति ठप होने से छह माह से आदिवासी टोला बेहाल, ग्रामीणों में आक्रोश

Published by : VIKASH NATH Updated At : 04 Feb 2026 6:35 PM

विज्ञापन

गोला प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है.

विज्ञापन

मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार विकराल रूप लेता जा रहा है. खास कर मगनपुर पंचायत के आदिवासी टोला अंतर्गत महलीडीह गांव की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है. यहां पिछले लगभग छह माह से जलमीनार पूरी तरह खराब पड़ी है, जिससे पूरा टोला बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है. जलापूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें दूर-दराज के कूपों, चापाकलों एवं अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है. महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं. कई घरों में बच्चे पढ़ाई छोड़ कर पानी ढोने को मजबूर हैं, जिससे उनकी शिक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र रामगढ़ विधायक को सौंपते हुए खराब जलमीनार की तत्काल मरम्मत और सभी चापाकलों को अविलंब चालू कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर लखी करमाली, दिलीप करमाली, कैलाश करमाली, अघनू करमाली, आशीर्वाद करमाली, प्रयाग करमाली, कृष्णा करमाली, रवि करमाली, राहुल करमाली, किशन करमाली, संजय करमाली, शिवा करमाली, मनोज करमाली, सुनील करमाली सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola