उरीमारी: झामुमो जिलाध्यक्ष के आवास पर लगा जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते संजीव कुमार बेदिया एवं उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उरीमारी में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहाँ झामुमो नेता संजीव कुमार बेदिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया, वहीं बाकी के लिए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया.

विज्ञापन

उरीमारी से सुरेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट उरीमारी(रामगढ़). झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया के आवास पर सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान चैनगड्डा, पतरातू, भुरकुंडा और बड़कागांव क्षेत्र से पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याओं को रखा. संजीव कुमार बेदिया ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना.

विज्ञापन

कई मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान

जनता दरबार में आए आवेदनों में से कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि शेष बची समस्याओं के शीघ्र समाधान का ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया. कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया को बुके भेंट कर सम्मानित भी किया.

मौके पर कई कार्यकर्ता व प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से गणेश बेदिया, छोटेलाल करमाली, नारायण बेदिया, शिवचरण बेदिया, शंभू बेदिया, गीता देवी, वार्ड पार्षद सूरज बेदिया, रामना बेदिया, मरियम कुजूर, राकेश, आनंद, पंकज समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: उरीमारी : स्व. गहन टुडू का सातवां शहादत दिवस मनाया गया, दी गई श्रद्धांजलि

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola