न्याय और अधिकार के लिए उलगुलान: फागू बेसरा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आगामी 21 अप्रैल को न्याय और अधिकार के लिए आयोजित उल्गुलान न्याय महारैली के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर शामिल होने की बात कही है.
विज्ञापन
फोटो फाइल संख्या 19 कुजू जी: फागू बेसरा
आपके शहर में
विज्ञापन
मांडू. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आगामी 21 अप्रैल को न्याय और अधिकार के लिए आयोजित उल्गुलान न्याय महारैली के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर शामिल होने की बात कही है. उन्होंने कहा कि जन नेता हेमंत सोरेन को एक षड्यंत्र कर जेल में बंद किया गया. जिसे लेकर जनता में भारी आक्रोश है. लोकसभा चुनाव में जनता इसका जबाब देगी. संविधान और लोकतंत्र खतरे में है. इसके विरोध में प्रभात तारा मैदान रांची में 21 अप्रैल को आहूत उलगुलान न्याय महारैली ऐतिहासिक होगा. महारैली में भाजपा की तानाशाही का विरोध किया जायेगा. साथ ही जननेता हेमंत सोरेन की रिहाई, झारखंडियों को अधिकार, देश की संविधान और लोकतंत्र की रक्षा, जल जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद किया जाएगा. इसके लिए मांडू विधानसभा से कार्यकर्ता एकजुट होकर उक्त महारैली में हुंकार भरने का काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन