बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को दी भावपूर्ण विदाई, टॉपर्स समेत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सम्मानित
विदाई समारोह में शामिल | Prabhat Khabar Network
चितरपुर के डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में बीएड और डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
चितरपुर, रामगढ़ : चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के बहुद्देशीय सभागार में बीएड एवं डीएलएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चितरपुर की प्राचार्या बबिता कुमारी, विशिष्ट अतिथि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मिथुन कुमार सागर एवं कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. संजय कुमार प्रभाकर ने डॉ. एस. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.
इस दौरान सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं ने कुलगीत, स्वागत गीत, स्वागत नृत्य, एकल नृत्य व लेजी डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग भर दिया.
विभिन्न श्रेणियों में प्रशिक्षुओं को मिला सम्मान
समारोह में बीएड एवं डीएलएड सत्र 2024-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को सम्मानित किया गया. इसके अलावा बेस्ट अटेंडेंस, बेस्ट डिसिप्लीन, बेस्ट परफॉर्मेंस, बेस्ट एंकर एवं बेस्ट पंक्चुअलिटी अवार्ड प्रदान किये गये.
अतिथियों ने कहा कि बीएड प्रशिक्षण शिक्षक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को बेहतर शिक्षक बनने के गुण सीखने चाहिए. उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
विदाई के दौरान प्रशिक्षुओं ने कॉलेज में बिताये दिनों के अनुभव और संस्मरण साझा किये. इस दौरान कई प्रशिक्षु भावुक हो गये. कॉलेज की ओर से सभी विदा हो रहे प्रशिक्षुओं को उपहार देकर शुभकामनाएं दी गयीं.
विषय प्रवेश मो परवेज अख्तर ने कराया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बाबू चंद प्रसाद ने किया. मौके पर प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय, नयन कुमार मिश्रा, इंदु कुमारी झा, सुप्रिया वर्मन, मुरारी कुमार दुबे, वरुण कुमार समेत शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए