जेंडर सीआरपी का दिया गया प्रशिक्षण
जेंडर सीआरपी का दिया गया प्रशिक्षण
गोला. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, रामगढ़ के तत्वावधान में चार दिवसीय आवासीय टीओटी प्रशिक्षण का आयोजन गोला स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में किया गया. प्रशिक्षण में पतरातू, दुलमी व गोला प्रखंड के जेंडर सीआरपी सदस्यों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान जेंडर के 17 मॉड्यूल में से मॉड्यूल एक से दस तक में सेक्स व जेंडर, सामाजिक निर्माण, श्रम विभाजन, पहुंच व नियंत्रण, संस्थागत संरचनाएं, गतिशीलता, आजीविका, अधिकार, पोषण व विकेंद्रीकरण पर जानकारी दी गयी. सत्रों में जेंडर समानता, सामाजिक समावेशन, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा की रोकथाम व नेतृत्व क्षमता विकास पर चर्चा हुई. प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागी स्वयं सहायता समूहों व ग्राम संगठनों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए