चितरपुर इंटर कॉलेज में Teacher's Day की धूम, पूर्व प्राचार्य बोले- शिक्षक होते हैं भविष्य के शिल्पकार

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व प्राचार्य | Prabhat Khabar Network

चितरपुर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व प्राचार्य डॉ अशोक कुमार उपाध्याय ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के भविष्य का शिल्पकार बताया।

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के शिल्पकार होते हैं. वे केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उन्हें बेहतर इंसान बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के बताये मार्ग पर चलने तथा जीवन में अनुशासन और संस्कार को अपनाने की अपील की.

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार भी व्यक्त किये. इस दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की गयी.

मौके पर प्राचार्य रणवीर कुमार, अर्शिया इम्तियाज, अनीता साहु, सुरेंद्र कुमार, क्यूम अंसारी, कासिम अंसारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola