रामगढ़ केके हॉस्पिटल में 6 सितंबर को मस्तिष्क व मानसिक रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श

Updated:
विज्ञापन

मरीजों की हालचाल लेते डॉक्टर : प्रतीकात्मक फोटो

रामगढ़ के केके हॉस्पिटल में 6 सितंबर को मस्तिष्क एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेष चिकित्सा परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी. डॉ. राजीव रंजन साहू विभिन्न न्यूरो और मानसिक रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे.

विज्ञापन

रामगढ़ : रांची रोड स्थित केके हॉस्पिटल में 6 सितंबर 2026 को मस्तिष्क एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेष चिकित्सा परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इस दौरान मस्तिष्क एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन साहू मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देंगे. डॉ. साहू सीआईपी कांके, रांची के पूर्व सीनियर रेजिडेंट रह चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

न्यूरो और मानसिक रोगों से जुड़ी समस्याओं की होगी जांच

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में नस एवं मानसिक रोग से संबंधित कई तरह की समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श मिलेगा. तनाव, चिंता, मानसिक असंतुलन, भ्रम, मिर्गी, माइग्रेन, बार-बार होने वाला सिरदर्द, टेंशन हेडेक, कमजोरी, हाथ-पैर में झुनझुनी या दर्द, याददाश्त कमजोर होना और नींद की समस्या से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ से सलाह ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें: डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे चतरा, कोर्ट से मिली जमानत

मरीजों को मिलेगा उपचार और जरूरी मार्गदर्शन

अस्पताल संचालक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ आधुनिक उपचार पद्धति, नियमित स्वास्थ्य निगरानी और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की.

मालगोदाम स्थित अस्पताल में होगी विशेष चिकित्सा सेवा

विशेष चिकित्सा सेवा का आयोजन केके हॉस्पिटल, मालगोदाम, रांची रोड, रामगढ़ में किया जाएगा. परामर्श के लिए मरीज अस्पताल प्रबंधन से 6207447525 पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: चतरा के सेफजोन अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola