सात साल की खामोशी टूटी, समाज की पहल से फिर मिले दो सगे भाई

विज्ञापन

ग्रामीणों की बैठक में सुलझाया गया विवाद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समाज की सकारात्मक पहल ने महलीडीह गांव में सात वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद को खत्म कर दो सगे भाइयों को फिर से मिला दिया. जमीन और घर के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद भाईचारे के आगे फीका पड़ गया.

विज्ञापन

मगनपुर. गोला प्रखंड अंतर्गत मगनपुर पंचायत के महलीडीह गांव में समाज की सकारात्मक पहल ने सात वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद को खत्म कर दो सगे भाइयों को फिर से मिला दिया. जमीन और घर के बंटवारे को लेकर शुक्र मुंडा और रघुवीर मुंडा के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. विवाद के कारण दोनों भाइयों के बीच करीब सात वर्षों से बातचीत तक बंद थी.

विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव के समाज के लोगों ने पहल की और दोनों भाइयों को एक जगह बैठाकर समझाया-बुझाया. ग्रामीणों ने कहा कि जमीन-जायदाद का विवाद कितना भी बड़ा क्यों न हो, भाई-भाई के रिश्ते से बड़ा नहीं हो सकता. उन्होंने दोनों से आपसी मतभेद और गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे के साथ रहने की अपील की. ग्रामीणों की समझाइश का सकारात्मक असर हुआ.

दोनों भाइयों ने पुरानी बातों को भुलाकर एक-दूसरे से बातचीत की और आपसी मिलाप कर लिया. लंबे समय बाद दोनों भाइयों के बीच बातचीत शुरू होने से परिवार और समाज के लोगों में भी खुशी देखी गयी. मौके पर लोगों ने कहा कि आपसी बातचीत और समझदारी से बड़े से बड़ा विवाद सुलझाया जा सकता है. समाज की पहल से परिवार का टूटता रिश्ता जुड़ना सामाजिक एकजुटता का उदाहरण है.

मौके पर मगनपुर पंचायत के उप मुखिया अकबर अंसारी, अधिवक्ता भागीरथ कुमार दांगी, लखी करमाली, दिलीप करमाली, शंकर महतो, सोनू मुंडा, टेकलाल महतो, दिलीप शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रोहित करमाली, कृष्णा शर्मा, आशीर्वाद करमाली, अंदु महतो, कृष्ण करमाली, राम किस्टो मुंडा, सुरेंद्र महतो, महावीर करमाली, निरंजन महतो और हीरालाल महतो समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola