160.90 एकड़ जमीन की पहचान-जांच से भड़के चैनगड़ा के ग्रामीण, मंत्री से कहा- जमीन नहीं देंगे

विज्ञापन

मंत्री को मांग पत्र सौंपते ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चैनगड़ा के ग्रामीणों ने अपनी 160.90 एकड़ जमीन की पहचान और स्थानीय जांच पर भारी आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने झारखंड के राजस्व मंत्री से मुलाकात कर स्पष्ट कह दिया है कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे.

विज्ञापन

भुरकुंडा. चैनगड़ा पंचायत के खाता संख्या 173, प्लॉट संख्या 134, 162, 576, 582 की कुल 160.90 एकड़ जमीन की पहचान व स्थानीय जांच को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं. इस मामले को लेकर मगंलवार को चैनगड़ा के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री से मुलाकात की.

विज्ञापन

मंत्री को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की. ग्रामीणों ने मंत्री से कहा कि वे अपनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे. अगर जबरन जमीन अधिग्रहण किया गया, तो सभी रैयत भूख हड़ताल शुरू कर देंगे.

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जगन्नाथ उरांव, धनेश्वर उरांव, शिवनारायण बेदिया, सुदर्शन महतो, बिट्टू महतो, दीपक मुंडा, विनोद उरांव, सुनील उरांव, श्रवण उरांव, दीपक लिंडा, उमेश बेदिया शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola