सुंडी टोला में गणपति पूजा पंडाल का उद्घाटन, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन

पूजा पंडाल का उद्घाटन करते सांसद प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने सुंडी टोला में गणपति पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

विज्ञापन

मगनपुर. गोला प्रखंड अंतर्गत सुंडी टोला स्थित संगम क्लब परिसर में आयोजित गणपति पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल का उद्घाटन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने फीता काटकर किया. उद्घाटन के बाद उन्होंने गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन

इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. श्री जायसवाल ने कहा कि गणपति पूजा धार्मिक आस्था के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा और एकजुटता का संदेश देने वाला पर्व है. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है. उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा का आशीर्वाद क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर बना रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आये.

उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं. साथ ही कहा कि धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश है. कार्यक्रम में गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, भाजपा नेता सूरज वर्मा, उत्तम कुशवाहा, संगम क्लब गणपति पूजा समिति के अध्यक्ष सूरज प्रसाद, सचिव संटू प्रसाद, उपाध्यक्ष बिट्टू प्रसाद, कोषाध्यक्ष विकास कुशवाहा, अनिकेत गोस्वामी, सागर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola