:: गोला में संविधान रक्षा करने का लिया गया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
:: गोला में संविधान रक्षा करने का लिया गया संकल्प

:: गोला में संविधान रक्षा करने का लिया गया संकल्प

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. लोगों ने भारतीय संविधान की रक्षा व देश की एकता-अखंडता बनाने का संकल्प लिया. विधायक ममता देवी ने मठवाटांड़ स्थित अपने कार्यालय व कांग्रेस प्रखंड कार्यालय रजरप्पा चौक पर झंडोत्तोलन किया. उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों और अधिकारों की याद दिलाता है तथा संविधान के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा देता है. प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख गीता देवी ने तिरंगा झंडा फहराया. बीआरसी में बीडीओ सुधा वर्मा, गोला थाना में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, अंचल निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर पंकज कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ शमीम अख्तर, निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्रार शंकर मुंडा, तहसील कार्यालय में सीओ सीताराम महतो तथा बरलंगा थाना में थाना प्रभारी अशोक कुमार ने झंडोत्तोलन किया. भाजपा रजरप्पा मंडल में मंडल अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, गोला मंडल में जितेंद्र साहू, बरलंगा मंडल में महेंद्र प्रसाद, न्यू किसान मजदूर यूनियन कार्यालय में चतुर्भुज कश्यप ने झंडोत्तोलन किया. आजसू प्रखंड कार्यालय, जेएलकेएम, सीपीआइ सहित अन्य दलों के कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया गया. पूरबडीह पंचायत में मुखिया अलका महतो, रकुवा में पिंकी देवी, हेंसापोड़ा में गीतांजलि कुमारी तिर्की, सरगडीह में प्रभाष प्रकाश सिंह, बरियातू में राजकुमार साव, ऊपरबरगा में जीतलाल टुडू, संग्रामपुर में सीताराम मुंडा, कुम्हरदगा में सुनीता देवी, साड़म में किरण देवी, बरलंगा में कांति देवी, नावाडीह में राजकिशोर कोटवार, हुप्पू में प्यारेलाल महतो, मगनपुर में नुरुल्लाह अंसारी, बेटुलकला में जाकिर अख्तर, चाड़ी में नरगिस मोसर्रत व कोरांबे में पूर्णिमा सिंह ने झंडोत्तोलन किया.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola