मंत्री सुदीव्य सोनू के निधन पर हॉटलिप्स के संचालक रंजन कुमार ने जताया शोक, बोले- झारखंड ने जनप्रिय नेता खोया
हॉटलिप्स के संचालक व दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू
झारखंड के मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू के असामयिक निधन पर लेक व्यू रिसॉर्ट के संचालक रंजन कुमार ने गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है.
पतरातू(रामगढ़). झारखंड सरकार के मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू के असामयिक निधन पर हॉटलिप्स के संचालक एवं लेक व्यू रिसॉर्ट, पतरातू के रंजन कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा कि सोनू जी का अचानक निधन अत्यंत दुखद और हृदय को झकझोर देने वाला है.
आपके शहर में
सार्वजनिक संबंध के साथ आत्मीय जुड़ाव भी रहा
रंजन कुमार ने कहा कि सुदीप्त कुमार सोनू से उनका केवल सार्वजनिक या राजनीतिक संबंध नहीं था, बल्कि उनके साथ आत्मीय और निजी जुड़ाव भी रहा. उनका सहज स्वभाव, अपनापन, मुस्कुराकर मिलने की आदत और प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान का भाव हमेशा स्मृतियों में बना रहेगा.
मिलनसार और संवेदनशील व्यक्तित्व को किया याद
उन्होंने कहा कि सोनू जी जैसे मिलनसार, ऊर्जावान और संवेदनशील व्यक्तित्व का इस तरह अचानक चले जाना विश्वास से परे है. उनसे हुई मुलाकातें, बातचीत और उनका स्नेह जीवनभर याद रहेगा. उनके निधन से झारखंड ने एक जनप्रिय नेता और संवेदनशील व्यक्तित्व खो दिया है, वहीं व्यक्तिगत रूप से उनके लिए यह एक आत्मीय संबंध और प्रिय व्यक्ति को खोने जैसा है.
शोकाकुल परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना
रंजन कुमार ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों और सभी परिचितों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में बाबा गणिनाथ की 59वीं जयंती, धर्मशाला में ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए