भुरकुंडा में खड़ी ऑल्टो कार में अपराधियों ने लगाई आग, पुलिस ने शुरू की जांच
आग से क्षतिग्रस्त कार | Prabhat Khabar Network
भुरकुंडा के रामनगर कॉलोनी में अज्ञात उपद्रवियों ने सीसीएल कर्मी की खड़ी ऑल्टो कार को आग के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
भुरकुंडा(रामगढ़). भुरकुंडा ओपी अंतर्गत सौंदा डी रामनगर कॉलोनी में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक खड़ी ऑल्टो कार में आग लगा दी. घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई. जानकारी के अनुसार, सौंदा डी रामनगर कॉलोनी निवासी सह सीसीएल कर्मी अजय कुमार की ऑल्टो के10 कार जेएच24ई 4420 रोज की तरह घर के बाहर गली में खड़ी थी.
आपके शहर में
रात करीब एक बजे मोहल्ले के लोगों ने फोन कर उन्हें बताया कि उनकी गाड़ी में आग लगी है. जब तक वे बाहर निकलकर आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया.
सूचना पर पहुंची पुलिस, शुरू की छानबीन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भुरकुंडा ओपी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पीड़ित अजय कुमार ने भुरकुंडा ओपी में लिखित आवेदन देकर अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.
ये भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन का बदलेगा एंट्री-एग्जिट रूट, नॉर्थ गेट होगा बंद; साउथ गेट से शुरू होगी आवाजाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए