रामगढ़ में बाबा गणिनाथ की 59वीं जयंती, धर्मशाला में ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

बाबा गणिनाथ जयंती समारोह में उपस्थित सांसद व अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में बाबा गणिनाथ जी की 59वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. सांसद मनीष जायसवाल ने समाज की एकता और विकास पर जोर दिया. कार्यक्रम में कई लोग सम्मानित हुए.

विज्ञापन

रामगढ़. मध्यदेशीय वैश्य समिति रामगढ़ के तत्वावधान में मद्धेशिया समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी का 59वां जयंती समारोह गणिनाथ धर्मशाला रामगढ़ में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के प्रतीक अभ्युदय ध्वज के ध्वजारोहण से हुआ, जिसे समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके पश्चात मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता, डोमन प्रसाद गुप्ता एवं वर्तमान अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की.

गणेश वंदना के बाद हुआ वैवाहिक परिचय सत्र

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद वैवाहिक परिचय सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें कई युवक-युवतियों ने अपना परिचय प्रस्तुत किया. इसके बाद अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था के इतिहास, कार्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों स्वजातीय लोग

इस अवसर पर कोयलांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों स्वजातीय लोग शामिल हुए. चित्तरपुर के सोहन गुप्ता, रजरप्पा प्रोजेक्ट के रंजीत गुप्ता, घाटो के भोला गुप्ता, अरगड्डा के संजय गुप्ता, रेलीगढ़ा के राजा गुप्ता, मांडू के अशोक गुप्ता, रांची रोड के रवि गुप्ता तथा सरूबेड़ा के अजय गुप्ता सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए.

एकजुट होकर समाज की प्रगति पर दिया जोर

मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने समाज में एकता, भाईचारा, शिक्षा और सामाजिक विकास पर जोर देते हुए कहा कि संगठित होकर ही समाज प्रगति कर सकता है.

ये भी पढ़ें: इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा ने सहेली सेंटर में आयोजित किया विशेष सम्मान समारोह

वरिष्ठ सदस्यों समेत महिला व युवा मंच के पदाधिकारी सम्मानित

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों गणेश प्रसाद गुप्ता, डोमन गुप्ता, बजरंग गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुबोध गुप्ता एवं जितेंद्र प्रसाद सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया. साथ ही महिला मंच की सुषमा गुप्ता, आराधना राज, बिनीता गुप्ता तथा युवा मंच के आशीष गुप्ता, रोहित कुमार, विक्रांत गुप्ता एवं अनुराग गुप्ता को भी सम्मान प्रदान किया गया.

सांसद मनीष जायसवाल को भेंट किया प्रतीक चिन्ह

कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. समारोह का सफल संचालन बिनीता गुप्ता ने किया.

समाज की एकता और प्रगति का लिया संकल्प

कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे. अंत में सभी ने बाबा गणिनाथ जी के आदर्शों पर चलकर समाज की एकता एवं प्रगति को मजबूत करने का संकल्प लिया.

फोटो कैप्शन: बाबा गणिनाथ जयंती समारोह में उपस्थित सांसद एवं समाज के लोग | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन: बाबा गणिनाथ जयंती समारोह में उपस्थित सांसद एवं समाज के लोग | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola