रामगढ़ DC की अध्यक्षता में लगा जनता दरबार, पेंशन और भूमि विवाद की सुनी गई समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त ऋतुराज. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं. पेंशन, भूमि विवाद, आवास योजना जैसी शिकायतों पर त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

विज्ञापन

रामगढ़ जिला मुख्यालय में उपायुक्त (डीसी) ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया.

पेंशन, आवास और मुआवजा से जुड़े मिले आवेदन

जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन, विक्टिम कंपनसेशन स्कीम, होमगार्ड बहाली, जाति प्रमाण पत्र, अबुआ आवास योजना, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, दखल-दिहानी, मुआवजा, पेयजल, रोजगार, विद्यालय शिफ्टिंग और नाली निर्माण से जुड़ी विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं.

ग्रामीणों ने व्यक्तिगत रूप से रखीं समस्याएं

जनता दरबार के दौरान रामगढ़ प्रखंड के कोठार निवासी सरिता देवी ने विक्टिम कंपनसेशन स्कीम की राशि न मिलने की बात कही. वहीं, लाडली कुमारी ने होमगार्ड बहाली आवेदन में सुधार, फैयाज अहमद ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने और अजीबुल्लाह ने वृद्धा पेंशन की राशि बैंक खाते में हस्तांतरित न होने की समस्या उठाई, जिस पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई.

ये भी पढ़ें: गोला में दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन: त्रिलोचन अध्यक्ष और सूरज बने सचिव, पूजा को भव्य बनाने का संकल्प

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola