ePaper

महाकुंभ स्नान कर लौट रहे झारखंड के सीसीएल कर्मी बनारस में भटके, परिजन परेशान

Updated at : 02 Feb 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
Ramgarh News CCL Worker Mahakumbh Varanasi

बनारस से लापता कोलेश्वर महतो (दायें) और उनकी गमशुदगी से परेशान मांडू की प्रमुख और कोलेश्वर के परिजन. फोटो : प्रभात खबर

Ramgarh News: रामगढ़ जिले से महाकुंभ स्नान करने गये सीसीएल कर्मी कोलेश्वर महतो बनारस से लापता हो गये हैं. परिजन परेशान हैं. मांडू प्रमुख उनकी तलाश में जुटी हैं.

विज्ञापन

Ramgarh News| कुजू (रामगढ़), धनेश्वर : प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहा झारखंड का कोलेश्वर महतो (42) बनारस में भटक गये. उनके परिजन यहां परेशान हैं. वह रामगढ़ जिले के कुजू प्रखंड के करमा दक्षिणी पंचायत के पुरनाडीह पुलिया टोला के रहने वाले हैं. वह सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में कार्यरत हैं. उनके पिता का नाम स्व जाला महतो है. कोलेश्वर महतो अपनी पत्नी सुशीला देवी के साथ 28 जनवरी की दोपहर बस से कुंभ स्नान के लिए निकले थे.

सड़क जाम की वजह से समय पर नहीं पहुंच पाये संगम

सड़क जाम की वजह से वह समय पर संगम नहीं पहुंच पाये. 30 जनवरी को स्नान करने के बाद अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गये. 31 जनवरी की रात को करीब 8:30 बजे बस हरुआ थाना क्षेत्र में रुकी. कोलेश्वर उस समय बस से उतरे और उसके बाद से उनका अता-पता नहीं चल रहा है. पूरा परिवार इसके बाद से परेशान है.

थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया

कोलेश्वर महतो के गायब होने की सूचना मिलने के बाद उनके जीजा वासुदेव महतो, साले कुंदन महतो, दामाद मुकेश महतो और साथ में गये मांडू प्रखंड की प्रमुख चंद्रमणि देवी लगातार उनकी खोजबीन में लगे हैं. वह बनारस से लेकर प्रयागराज तक कोलेश्वर को खोज रहे हैं. कोई जानकारी नहीं मिली, तो सभी ने मिलकर थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश पुलिस कर रही मदद – मांडू की प्रमुख

कुंभ स्नान के लिए बस में साथ गयीं मांडू की प्रमुख चंद्रमणि देवी ने बताया की करमा निवासी कोलेश्वर सीसीएल में काम करते हैं. वह परेज 60 कॉलोनी में रहते हैं. परेज से ही 40-45 लोगों के साथ महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज गये थे. किसी को यह समझ नहीं आ रहा है कि बस रुकने के बाद वह उतरे क्यों और वहां से कहां चले गये. चंद्रमणि ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को घर भेजने के बाद वह कोलेश्वर की तलाश में लगीं हैं. उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उनकी काफी मदद की है.

इसे भी पढ़ें

2 फरवरी को झारखंड के किस जिले में मिल रहा है सबसे सस्ता सिलेंडर, यहां देखें एक-एक जिले का रेट

Indian Railways News: राजधानी एक्सप्रेस का समय बदला, 2 ट्रेनों को कर दिया गया रद्द

झारखंड में अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम पारा चढ़ा, रांची में उच्चतम पारा 30 डिग्री के पार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola