सिदो-कान्हू मैदान में 'खेलो झारखंड' का आगाज: रामगढ़ व मांडू विधायक ने किया शुभारंभ, पतरातू व मांडू की टीमों ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

सिदो-कान्हू मैदान में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का उद्घाटन करती विधायक ममता देवी व अन्य अतिथि. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के सिदो-कान्हू मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ. पहले दिन खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

रामगढ़. सिदो-कान्हू मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय 'खेलो झारखंड' प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी और मांडू विधायक निर्मल महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. आयोजकों द्वारा अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया. मौके पर विधायकों और अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को जिला व राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिल रहा है.

विज्ञापन

पहले दिन खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए. जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए स्कूली खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया. स्पर्धाओं के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

प्रथम दिन के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • वॉलीबॉल (बालिका): विजेता - एसएन उच्च विद्यालय (बरकाकाना, पतरातू) | उपविजेता - पीएम श्री उच्च विद्यालय (बरियातू, गोला)
  • वॉलीबॉल (बालक): विजेता - जनता प्लस टू उच्च विद्यालय (चैनपुर, मांडू) | उपविजेता - एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय (गोला)
  • कबड्डी (बालक): विजेता - आरबी प्लस टू उच्च विद्यालय (सांडी, चितरपुर) | उपविजेता - उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय (चटाक, दुलमी)
  • कबड्डी (बालिका): विजेता - झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (दुलमी) | उपविजेता - केबी प्लस टू उच्च विद्यालय (लारी, चितरपुर)
  • खो-खो (बालक): विजेता - उत्क्रमित उच्च विद्यालय (सीऊर, पतरातू) | उपविजेता - उत्क्रमित उच्च विद्यालय (चाड़ी हिंदी, गोला)
  • खो-खो (बालिका): विजेता - उत्क्रमित उच्च विद्यालय (सीऊर, पतरातू) | उपविजेता - पीएम श्री उच्च विद्यालय (कूल्ही, दुलमी)

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, एडीपीओ अनूप माइकल केरकेट्टा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार राज और विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक उपस्थित थे.

फोटो : मांडू विधायक निर्मल महतो को पौधा देकर स्वागत करते  | Prabhat Khabar Network
फोटो : मांडू विधायक निर्मल महतो को पौधा देकर स्वागत करते | Prabhat Khabar Network
फोटो : खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती विधायक | Prabhat Khabar Network
फोटो : खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करती विधायक | Prabhat Khabar Network
फोटो : प्रतियोगिता में खेल प्रदर्शित करते खिलाड़ी  | Prabhat Khabar Network
फोटो : प्रतियोगिता में खेल प्रदर्शित करते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola