पदभार ग्रहण करते ही रामगढ़ DC ऋतुराज के कड़े तेवर, बताया- किन क्षेत्रों में रहेगा खास ध्यान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Apr 2026 5:12 PM
IAS ऋतुराज को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत करते निवर्तमान DC फैज अक अहमद मुमताज
Ramgarh DC: रामगढ़ जिले की कमान अब IAS ऋतुराज के हाथों में है. शनिवार को उन्होंने जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला है. निवर्तमान DC फैज अक अहमद मुमताज से प्रभार लेने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन, उद्योग और ग्रामीण विकास उनकी प्राथमिकता होगी. सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया. पढ़ें, नए DC की पूरी कार्ययोजना.
Ramgarh DC, रामगढ़ (राजीव कुमार की रिपोर्ट): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी ऋतुराज ने शनिवार को रामगढ़ जिले के 15वें उपायुक्त (DC) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. समाहरणालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त और औपचारिक कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें जिले का प्रभार सौंपा. इस अवसर पर जिले के तमाम वरीय प्रशासनिक अधिकारी और समाहरणालय कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने नए उपायुक्त का स्वागत किया.
संतुलित विकास और समन्वय पर जोर
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और औद्योगिक संभावनाओं से समृद्ध है. इन क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्योगों और पर्यावरण के बीच समन्वय बिठाते हुए जिले के राजस्व और रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा.
Also Read: रांची के ग्रामीण एसपी बने गौरव गोस्वामी, पतरातू पुलिस ने दी भावभीनी विदाई
जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन
उपायुक्त ने राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर अपना विजन स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने और योजनाओं की फाइल का काम समय पर निपटाने करने का निर्देश दिया.
शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण आधारभूत संरचना
रामगढ़ जिले के समग्र विकास के लिए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं (सड़क, बिजली, पानी) के विस्तार को अनिवार्य बताया. ऋतुराज ने कहा कि वे जल्द ही जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे. उन्होंने अधिकारियों को ‘टीम भावना’ के साथ काम करने का संदेश दिया ताकि रामगढ़ राज्य के अग्रणी जिलों में शुमार हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










