बरकाकाना: चलती ट्रक में लगी आग बाल-बाल बचे चालक व खलासी
बरकाकाना में चलती सीमेंट लदे ट्रक में आग लग गई, जिससे चालक और खलासी बाल-बाल बच गए. दमकल विभाग की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. ट्रक के पिछले हिस्से को भारी नुकसान हुआ.
बरकाकाना. पतरातू-रामगढ़ मार्ग स्थित लोको कॉलोनी पोचरा चौक के समीप सोमवार देर रात 14 चक्का ट्रक में आग लग गयी. दमकल विभाग की करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
बताया गया कि ट्रक (जेएच 10 डीजे 8426) पतरातू से सीमेंट लेकर रामगढ़ की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गयी. चालक को आग लगने की जानकारी नहीं थी और वह ट्रक को आगे ले जा रहा था. पीछे से गश्त कर रहे बरकाकाना ओपी के पुलिसकर्मियों की नजर आग पर पड़ी.सनी परीक्षित महतो ने ट्रक रोका, तब चालक व खलासी नीचे उतार गये.
अग्निशमन विभाग को सूचना दी. देखते ही देखते आग ने ट्रक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. घटना में ट्रक के 12 चक्के, तेल टंकी, पिछला हिस्सा जलकर राख हो गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए