एसएस प्लस टू हाई स्कूल में बच्चों का किया गया मूल्यांकन

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला में मेरा विद्यालय निपुण और मैं भी निपुण कार्यक्रम के तहत कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों का मूल्यांकन किया गया।

विज्ञापन

गोला, रामगढ़: एसएस प्लस टू हाई स्कूल गोला में शनिवार को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘मेरा विद्यालय निपुण और मैं भी निपुण’ कार्यक्रम के तहत बच्चों का मूल्यांकन किया गया. प्रतिनिधियुक्त पदाधिकारी के रूप में उच्च विद्यालय चोकाद के सहायक शिक्षक उमेश कुमार व प्राथमिक विद्यालय डुंडीगाछी के शिक्षक धूलेश्वर महतो ने कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों का मूल्यांकन किया. बच्चों ने पूछे गये सवालों के जवाब दिये.

विज्ञापन

अंजली कुमारी, अनुष्का कुमारी, आयुष कुमार, कृतिका कुमारी, भाग्यश्री कुमारी, रुद्र प्रजापति, स्वाति कुमारी, सोनी कुमारी, प्रियांशु कुमार व कंचन कुमारी समेत अन्य बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया. पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित मूल्यांकन व अभ्यास से बच्चों की झिझक दूर होगी.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य अनूप पुष्पा तिर्की, विद्यालय अध्यक्ष रामकुमार नायक, शिक्षक मो इरफान, चंद्रदेव महतो, कंप्यूटर शिक्षक राहुल कुमार, कुंदन कुमार, शिक्षिका प्रमिला कुमारी, प्रीति कुमारी, मीरा कुमारी, किरण कुमारी, पंकज झा, शिव प्रकाश का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola