गिद्दी में केसरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का विधायक निर्मल महतो ने किया उद्घाटन
गिद्दी में केसरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उदघाटन विधायक निर्मल महतो ने किया. इस मौके पर उन्होंने स्थानीय व्यवसाय और विकास के महत्व पर जोर दिया.
गिद्दी. मांडू विधायक निर्मल महतो ने मंगलवार को गिद्दी में केसरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उदघाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में स्थानीय व्यवसाय और उद्यम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. नये प्रतिष्ठान खुलने से लोगों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के व्यवसायियों और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक माहौल जरूरी है. प्रतिष्ठान के संचालक मुकेश केसरी ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा.
मौके पर गुड्डू यादव, संजीत पटेल, प्रदीप रजक, सियाराम सिंह, राजेश सिंह, दीपक झा, कुंजलाल प्रजापति, विनोद प्रसाद, विनोद किस्कू, भुवनेश्वर महतो, प्रभात कुमार, हीरा, अर्जुन महतो, राजू प्रजापति, हसेंदर कुमार, मुकेश, भीखू करमाली, धर्मेंद्र सहित कई लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए