सड़क किनारे खड़े भारी वाहन बन रहे हादसे का कारण, हनुमानगढ़ी मोड़ पर हर दिन बढ़ रहा खतरा

Updated:
विज्ञापन

पार्किंग यार्ड बनने के बावजूद सड़क पर मटेरियल लदे खड़े ट्रक, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़-पतरातू मुख्य सड़क पर हनुमानगढ़ी मोड़ पर भारी वाहनों की पार्किंग के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

पतरातू. रामगढ़-पतरातू-रांची मुख्य सड़क मार्ग पर डीएवी स्कूल के समीप स्थित हनुमानगढ़ी मोड़ इन दिनों दुर्घटना की आशंका को लेकर खतरनाक बनता जा रहा है. सड़क के दोनों ओर मटेरियल लदे भारी वाहनों के खड़े रहने से यातायात प्रभावित हो रहा है. इससे राहगीरों, स्कूली वाहनों और स्थानीय कॉलोनीवासियों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है. हनुमानगढ़ी मोड़ महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है.

विज्ञापन

इसी रास्ते से हनुमानगढ़ी, पंचमंदिर, रसदा और लबगा पंचायत के लोगों का आवागमन होता है. पीवीयूएनएल के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों और स्कूली वाहनों की आवाजाही भी होती है.

मोड़ के समीप खड़े बड़े वाहनों के कारण सामने से आने वाले छोटे वाहन दिखायी नहीं देते. इससे अचानक ब्रेक लगाने या सड़क के दूसरे हिस्से में जाने की स्थिति बनती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों के अनुसार, भारी वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग यार्ड बनाया गया है. इसके बाद भी कई वाहन मुख्य सड़क के किनारे खड़े किये जा रहे हैं.

इससे सड़क की उपयोगी चौड़ाई कम हो रही है और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. खास कर सुबह और शाम स्कूली बच्चों व राहगीरों को परेशानी होती है. लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाने तथा निर्धारित पार्किंग यार्ड में ही वाहनों को खड़ा कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola