पतरातू: बैचिंग प्लांट हादसे के बाद बैसाखी के सहारे मजदूर, इलाज और आर्थिक सुरक्षा की मांग

Updated:
विज्ञापन

घर मजदूर की सुध लेते जयप्रकाश सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीवीयूएनएल में बैचिंग प्लांट हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर सरोज कुमार की सुध ली गई. परिजनों ने कंपनी से मुआवजे की मांग की है. जयप्रकाश सिंह ने की मामले में हस्तक्षेप की अपील.

विज्ञापन

पतरातू. पंचमंदिर पंचायत निवासी मजदूर सरोज कुमार प्रसाद के घर पहुंच कर जयप्रकाश सिंह (ननकी) ने उनकी स्थिति की जानकारी ली. सरोज पीवीयूएनएल में कनवर कंपनी के अधीन करीब आठ वर्षों से काम कर रहे थे.

विज्ञापन

10 जनवरी को बैचिंग प्लांट में हुई दुर्घटना में उनका पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया था. परिजनों के अनुसार, कंपनी ने उन्हें रामगढ़ के बरलिया नर्सिंग होम पहुंचाया. बाद में बेहतर इलाज के लिए राम प्यारी अस्पताल रांची ले जाया गया.

इलाज के बाद घर लौटे सरोज अब बैसाखी के सहारे दैनिक कार्य कर रहे हैं. उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद कंपनी और पीवीयूएनएल प्रबंधन ने कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया. जयप्रकाश सिंह ने प्रबंधन से इलाज, आर्थिक सुरक्षा और भविष्य की आजीविका के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola