होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को सांसद ने बांटी टीशर्ट, बोले- मेहनत और अनुशासन से हासिल करें लक्ष्य
खिलाड़ियों के बीच टीशर्ट का वितरण करते सांसद | Prabhat Khabar Network
गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रजरप्पा में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने खेल के साथ पढ़ाई में भी बेहतर भविष्य बनाने की संभावना पर जोर दिया.
रजरप्पा. खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी डीएवी खेल मैदान, रजरप्पा प्रोजेक्ट पहुंचे. उन्होंने पंचायत स्तर से होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे बालक-बालिका खिलाड़ियों के बीच टीशर्ट का वितरण किया. इस दौरान सांसद ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.
पढ़ाई के साथ खेल में भी बेहतर भविष्य की संभावना
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि पढ़ाई के साथ युवा खेल के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बना सकते हैं. नियमित अभ्यास, मेहनत और अनुशासन से शरीर स्वस्थ रहेगा और लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी. उन्होंने महिला खिलाड़ियों को भी टीशर्ट देकर उनका हौसला बढ़ाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
प्रशिक्षकों ने किया सांसद का स्वागत
सांसद के पहुंचने पर रजरप्पा स्पोर्ट्स एकेडमी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया. प्रशिक्षक हेमंत मुर्मू और कृष्णा महतो ने गुलदस्ता व अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.
होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा की तैयारी
प्रशिक्षकों ने बताया कि रजरप्पा स्पोर्ट्स एकेडमी में युवाओं को होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा की तैयारी करायी जाती है. खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के साथ शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए